ईरान के मशहद में सरकार समर्थक रैली में घुसी बेकाबू कार, चार लोगों की मौत और 10 घायल

Share

- Advertisement -

Mashhad News: ईरान के पूर्वोत्तर शहर मशहद में सरकार और सेना के समर्थन में आयोजित एक सभा के दौरान दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार सुरक्षा बैरियर तोड़ती हुई भीड़ में जा घुसी। इस गंभीर हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

नियंत्रण खोने के बाद भीड़ में घुसी तेज रफ्तार कार

स्थानीय ट्रैफिक पुलिस प्रमुख मोहसिन मूसा-अबादी ने बताया कि कार बेहद तेज गति में दौड़ रही थी। पहले उसकी टक्कर एक अन्य वाहन से हुई। इसके बाद चालक ने स्टीयरिंग से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी ट्रैफिक साइन तोड़ती हुई सीधे लोगों की भीड़ में जा घुसी। इस टक्कर से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती मेडिकल जांच में सामने आया है कि घटना के वक्त ड्राइवर सामान्य मानसिक स्थिति में नहीं था। हालांकि, जांच अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि घटना के पीछे कोई राजनीतिक साजिश नहीं है और यह पूरी तरह एक अनियंत्रित सड़क दुर्घटना है।

सरकार और सेना के समर्थन में चल रही थी सभा

स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह जनसभा देश की सरकार और सुरक्षाबलों के समर्थन में आयोजित नियमित कार्यक्रमों की एक कड़ी थी। हालिया तनावपूर्ण हालातों के बाद से ईरान में इस तरह की रैलियां लगातार आयोजित हो रही हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News