सरकारी अधिकारियों की रील्स और पोस्ट पर लगेगी लगाम, आचार संहिता लाने की तैयारी में केंद्र सरकार, ‘एक भारत’ पोर्टल होगा लॉन्च

Share

- Advertisement -

New Delhi News: केंद्र सरकार सरकारी अधिकारियों के लिए एक नया सोशल मीडिया कोड लागू करने की योजना बना रही है। इसके तहत कार्यस्थल पर पर्सनल वीडियो, रील्स और स्टोरीज पोस्ट करने पर रोक लगेगी। इसके साथ ही नागरिकों की सुविधा के लिए सभी सेवाओं को एक मंच पर लाने वाला ‘एक भारत’ पोर्टल भी शुरू होगा।

ड्यूटी के दौरान रील्स और वीडियो बनाने पर लगेगी रोक

नौकरशाहों में सोशल मीडिया का उपयोग तेजी से बढ़ा है। कई अधिकारी दफ्तर के समय रील्स देखने और पोस्ट करने में समय बिताते हैं। कुछ मामलों में पद और काम का निजी प्रचार भी देखा गया है। मौजूदा आचरण नियमावली इंटरनेट युग से पहले बनी थी, इसलिए नए नियमों की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

कैबिनेट सचिव ने दिए निर्देश, एक भारत पोर्टल पर भी काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन ने सभी सचिवों को इन प्राथमिकताओं से अवगत कराया है। आईटी मंत्रालय को ‘एक भारत’ पोर्टल तैयार करने को कहा गया है, जिससे लोग एक ही यूजरनेम और पासवर्ड से सभी सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News