रूस की जेल में बिल्ली के जरिए ड्रग्स तस्करी का खुलासा, सुरक्षाकर्मियों ने बनाया नाकाम

Share

- Advertisement -

Moscow News: रूस के निज़नी नोवगोरोद क्षेत्र की एक जेल में ड्रग्स तस्करी का अनोखा मामला सामने आया है। जेल प्रशासन ने एक बिल्ली को पकड़ा है, जो अपने गले में बने कपड़े के कॉलर में नशीले पदार्थ छिपाकर जेल में घुसने की कोशिश कर रही थी।

सुरक्षाकर्मियों और डॉग स्क्वॉड ने पकड़ी नशीली खेप

फेडरल पेनिटेंशियरी सर्विस के मुताबिक यह घटना करेक्शनल कॉलोनी नंबर-17 में हुई। जेल के सतर्क सुरक्षाकर्मियों को बिल्ली के गले में दो कॉलर देखकर शक हुआ। इसके बाद मौके पर बुलाए गए डॉग स्क्वॉड के कुत्तों ने कॉलर में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ होने की पुष्टि कर दी।

जेल अधिकारियों ने बिल्ली के गले से कॉलर हटाकर प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त कर लिया। रूसी जेल विभाग ने टेलीग्राम पर बताया कि अपराधियों ने बिल्ली को ‘मूंछों वाला कुरियर’ बनाकर कैदियों तक ड्रग्स पहुंचाने की साजिश रची थी, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया।

जांच के बाद बिल्ली को सुरक्षित छोड़ा गया

ड्रग्स जब्त करने के बाद अधिकारियों ने बिल्ली की पूरी मेडिकल जांच कराई। उसके पूरी तरह स्वस्थ होने पर उसे सुरक्षित छोड़ दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस पूरी साजिश के पीछे कौन लोग शामिल थे और कौन-सा ड्रग्स भेजा जा रहा था।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News