कनाडा: 280 करोड़ की कोकीन तस्करी मामले में भारतीय ट्रक ड्राइवर बरी, कोर्ट ने माना ‘ब्लाइंड कूरियर’ का शिकार

Share

- Advertisement -

Ottawa News: कनाडा के ओंटारियो स्थित सार्निया अदालत ने 24 वर्षीय भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर रविंदरबीर सिंह को बरी कर दिया है। उन पर 281 किलोग्राम कोकीन तस्करी का आरोप था। अदालत ने माना कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में पूरी तरह से विफल रहा कि आरोपी को ट्रक में रखी ड्रग्स की जानकारी थी।

लापरवाही का फायदा और ब्लाइंड कूरियर का दावा

सुनवाई के दौरान जस्टिस मार्क पोलैंड ने कहा कि माल लोड करते समय ट्रेलर सात घंटे तक आरोपी की निगरानी के बिना खड़ा था। अदालत ने माना कि रविंदरबीर सिंह संभवतः अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क के ‘ब्लाइंड कूरियर’ घोटाले का शिकार बने हैं। इस तरीके में तस्कर चालक की जानकारी के बिना उसके वाहन का इस्तेमाल करते हैं।

कनाडा में शुरू हुई राजनीतिक और आव्रजन पर बहस

मार्च 2025 में ब्लू वॉटर ब्रिज पर तलाशी के दौरान यह 281 कोकीन की ईंटें बरामद हुई थीं। इस फैसले के बाद कनाडा में छात्र वीजा और आव्रजन नीतियों पर बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग आरोपी को लेकर कई तरह के दावे कर रहे हैं, हालांकि कनाडाई एजेंसियों ने ऐसी किसी बात की पुष्टि नहीं की है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News