नेपाल के पीएम बालेन शाह तोड़ेंगे खुद का बनाया नियम, संतुलन बनाने के लिए भारतीय और चीनी राजदूतों से करेंगे मुलाकात

Share

- Advertisement -

Kathmandu News: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह भारत और चीन के साथ अपने संबंधों में संतुलन बनाए रखने के लिए खुद का बनाया नियम तोड़ने जा रहे हैं। काठमांडू में तैनात अन्य देशों के राजदूतों से अकेले न मिलने का फैसला बदलने की तैयारी है।

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम शाह इस हफ्ते भारतीय और चीनी राजदूतों से अलग-अलग मुलाकात कर सकते हैं। नेपाल इस कदम के जरिए यह संदेश देना चाहता है कि उसके लिए भारत और चीन दोनों पड़ोसी देशों का महत्व पूरी तरह समान है।

भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव और चीनी दूत से होगी बैठक

काठमांडू पोस्ट के अनुसार, बालेन शाह जल्द ही भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव और चीनी राजदूत झांग माओमिंग से मिलने वाले हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस महत्वपूर्ण बैठक की सटीक तारीख का ऐलान अभी होना बाकी है।

नेपाल सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि मुलाकात की तारीख बहुत जल्द तय कर ली जाएगी। नेपाल में हुए जेन जी विद्रोह के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन शाह ने शुरुआती 100 दिनों तक व्यक्तिगत कूटनीतिक बैठकों से दूरी बनाए रखी थी।

अमेरिका के कूटनीतिक अनुरोधों को ठुकरा चुके हैं बालेन शाह

पारंपरिक कूटनीतिक प्रथाओं के विपरीत बालेन शाह अब तक राजदूतों के साथ केवल संयुक्त बैठकें ही करते रहे हैं। हालांकि, उन्होंने हाल के हफ्तों में विभिन्न हितधारकों, व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ नियमित बातचीत शुरू कर दी है।

27 मार्च को पद संभालने के बाद से बालेन शाह ने अमेरिकी राजनयिकों के व्यक्तिगत मुलाकात के अनुरोधों को लगातार ठुकराया है। इसमें अमेरिकी सहायक राज्य सचिव समीर पॉल कपूर और डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत सर्जियो गोर जैसे वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News