WhatsApp यूजर्स को मिलेगा नया चैट इंटरफेस, आईफोन के लिए टेस्टिंग में दिखा आईमैसेज जैसा ‘बबल डिजाइन’

Share

- Advertisement -

Tech News: वॉट्सऐप अपने आईफोन यूजर्स के लिए एक नया चैट इंटरफेस रोलआउट कर रहा है। इसमें मैसेज बबल्स को पहले से ज्यादा गोल आकार दिया गया है। साथ ही फोटो, वीडियो और GIF के दिखने के तरीके में बदलाव किए गए हैं। यह नया डिजाइन iOS के लिए वॉट्सऐप बीटा वर्जन में देखा गया है।

जानिए क्या बदला है मैसेज बबल्स के नए डिजाइन में

WABetaInfo के अनुसार, नए डिजाइन वाले मैसेज बबल्स के कोने ज्यादा सॉफ्ट और आकार काफी गोल हैं। ये अपडेटेड बबल्स ऐप्पल के Messages ऐप के विजुअल स्टाइल से काफी मिलते-जुलते हैं। हालांकि, यह बदलाव केवल लुक्स में है और इससे मैसेज भेजने या पाने के तरीके में कोई बदलाव नहीं होगा।

पुराने डिजाइन में बबल्स के कोने हल्के गोल थे, जबकि नए लुक में इन्हें और ज्यादा घुमावदार बनाया गया है। यह नया लुक हाल ही में आए ‘लिक्विड ग्लास’ अपडेट के साथ भी पूरी तरह से मैच करता है। इससे यूजर्स को आईफोन पर काफी मॉडर्न और नया फील मिलने वाला है।

फोटो-वीडियो के बॉर्डर्स हटे और डिजाइन अपडेट का कारण

इस नए अपडेट में फोटो, वीडियो और GIF अब बिना किसी बॉर्डर के दिखाई देंगे। बॉर्डर हटने से मीडिया कंटेंट को स्क्रीन पर ज्यादा जगह मिलती है, जिससे बातचीत बेहद साफ-सुथरी दिखती है। मैसेज के टाइप के आधार पर कैप्शन और अन्य जानकारी शेयर की गई फाइल के नीचे ही दिखाई देगी।

मौजूदा बबल डिजाइन में पिछले कई सालों से कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ था। अन्य मैसेजिंग ऐप्स के अपडेट होने के कारण वॉट्सऐप का चैट इंटरफेस पुराना लगने लगा था। राउंडर बबल्स और फ्रेमलेस मीडिया जैसे ये छोटे बदलाव वॉट्सऐप की चैट स्क्रीन को काफी ज्यादा आकर्षक और मॉडर्न बनाते हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News