व्हाट्सएप पर आया नया गेस्ट कॉलिंग फीचर, बिना अकाउंट वाले लोग भी अब ऑडियो और वीडियो कॉल से सीधे जुड़ सकेंगे

Share

- Advertisement -

New Delhi News: व्हाट्सएप ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कॉलिंग अनुभव को बेहतर बनाते हुए नया गेस्ट कॉलिंग फीचर रोल आउट कर दिया है। इस फीचर के आने के बाद अब वे लोग भी व्हाट्सएप ऑडियो और वीडियो कॉल में शामिल हो सकेंगे, जिनका प्लेटफॉर्म पर अकाउंट नहीं है। इसके लिए यूजर्स को सिर्फ एक कॉल लिंक शेयर करना होगा।

यह नया फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की सुरक्षा से लैस रहेगा, जिससे बातचीत पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। नए अपडेट के तहत वन-टू-वन और ग्रुप कॉल में बिना अकाउंट वाले लोगों को आसानी से जोड़ा जा सकेगा। एक कॉल में गेस्ट समेत अधिकतम 32 लोग जुड़ सकते हैं। कंपनी के अनुसार यह सुविधा पूरी तरह मुफ्त है और समय सीमा भी नहीं है।

कॉल लिंक के जरिए कंप्यूटर ब्राउज़र से जुड़ सकेंगे गेस्ट

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को कॉल्स टैब में जाकर प्लस आइकन पर टैप करना होगा। वहां से कॉल लिंक तैयार कर संबंधित व्यक्ति को भेजा जा सकता है। इनवाइट किया गया गेस्ट अपने कंप्यूटर के ब्राउज़र में लिंक खोलकर अपना नाम दर्ज करेगा और कॉल में शामिल होने की रिक्वेस्ट भेजेगा। लिंक बनाने की सुविधा केवल अकाउंट धारकों को मिलेगी।

सुरक्षा के लिहाज से कॉल होस्ट को पूरा नियंत्रण दिया गया है। लिंक से जुड़ने वाले गेस्ट पहले वेटिंग रूम में रहेंगे और होस्ट की मंजूरी के बाद ही बातचीत में शामिल हो पाएंगे। इसके अलावा होस्ट के पास किसी भी गेस्ट को कॉल से बाहर करने का अधिकार भी रहेगा। इस बदलाव से गैर-यूजर्स के साथ वर्चुअल मीटिंग करना काफी आसान हो जाएगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News