New Delhi News: स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने आखिरकार भारत में अपनी लोकप्रिय एस-सीरीज की वापसी की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। कंपनी अपना नया स्मार्टफोन वीवो S2 भारत में 6 अगस्त को पेश करेगी। इस नई लॉन्चिंग के साथ भारतीय बाजार में वीवो की एस-सीरीज करीब 7 साल के लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रही है।
6 अगस्त को इतने बजे आयोजित होगा ऑफिशियल लॉन्च इवेंट
कंपनी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वीवो S2 स्मार्टफोन 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे भारत में पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को ब्लैक और व्हाइट दो आकर्षक कलर्स में पेश किया जाएगा। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और वीवो की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए की जाएगी, जहां इसके लिए विशेष पेज भी लाइव हो चुका है।
लीक रिपोर्ट्स में सामने आई संभावित कीमत और स्टोरेज ऑप्शंस
कीमत को लेकर सामने आई लीक्स के अनुसार फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 51,999 रुपये रखी जा सकती है। इसके अलावा 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वाले बड़े वेरिएंट की संभावित कीमत 55,999 रुपये होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि कंपनी जल्द ही इसकी सही जानकारी देगी।
दमदार प्रोसेसर और बड़ी बैटरी मिलने की है पूरी उम्मीद
लीक हुई स्पेसिफिकेशंस के मुताबिक फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.83-इंच का कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। यह नया डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हो सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 44 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,050 एमएएच बैटरी हो सकती है।
फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50 मेगापिक्सल सोनी प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिए जाने की चर्चा है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। पानी और धूल से बचाव के लिए इसे आईपी68 और आईपी69 की रेटिंग दी जा सकती है।