Telecom News: देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को एक महीने की सर्विस वैलिडिटी वाले दो प्लान ऑफर कर रही है। इन प्लान्स की खासियत यह है कि जिस तारीख को रिचार्ज कराया जाए, ठीक उसी तारीख को अगले महीने प्लान समाप्त होता है। इससे बार-बार रिचार्ज की अंतिम तारीख याद रखने का झंझट खत्म हो जाता है।
जियो का 319 रुपये वाला मंथली प्रीपेड प्लान
रिलायंस जियो के 319 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को रोजाना 1.5GB इंटरनेट डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं। इसके साथ 18 महीने के लिए गूगल एआई प्रो का सब्सक्रिप्शन बंडल है। इसमें गूगल की ओर से यूजर्स को 5,000GB यानी 5TB का बड़ा क्लाउड स्टोरेज भी दिया जा रहा है।
इस प्लान में 5G डेटा शामिल नहीं किया गया है क्योंकि इसमें केवल 1.5GB डेली डेटा ही मिलता है। मनोरंजन और बैकअप के लिए ग्राहकों को जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड एप का एक्सेस भी मिल जाता है। यह प्लान पूरे एक महीने की सर्विस वैलिडिटी के साथ भारतीय टेलीकॉम मार्केट में काफी लोकप्रिय विकल्प है।
339 रुपये वाले प्लान में अतिरिक्त टॉकटाइम का लाभ
जियो के 339 रुपये वाले प्लान में भी ग्राहकों को रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। 319 रुपये वाले पैक की तुलना में इस प्लान में 14.95 रुपये का अलग से टॉकटाइम दिया जाता है। बाकी सभी डिजिटल फीचर्स और सर्विस वैलिडिटी दोनों प्लान्स में बिल्कुल एक जैसी रखी गई है।
इस प्लान में भी गूगल एआई प्रो, जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड का लाभ मिलता है। इसमें भी अनलिमिटेड 5G डेटा शामिल नहीं है। यह पैक जियो के वैल्यू सेक्शन में उपलब्ध है। देश के सभी सर्कल्स के यूजर्स इन प्लान्स को मायजियो एप के जरिए आसानी से रिचार्ज कर अपनी जरूरत पूरी कर सकते हैं।
