New Delhi News: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने खास ऑफर पेश किया है। कंपनी अपनी 10 साल की एनिवर्सरी पर 10,000 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान दे रही है। इस नए प्लान में यूजर्स को पूरे 15 महीने तक तेज स्पीड इंटरनेट की सर्विस और कई तरह के फायदे मिलेंगे।
100 एमबीपीएस स्पीड के साथ मिलेंगे अनलिमिटेड डेटा और लोकप्रिय ओटीटी ऐप्स
इस प्लान में ग्राहकों को 100 एमबीपीएस तक की डाउनलोड और अपलोड स्पीड मिलती है। फाइबर कनेक्शन में 3.3 टीबी डेटा और एयरफाइबर में 1 टीबी डेटा दिया जाता है। इसके अलावा कई प्रमुख ओटीटी ऐप्स और लाइव टीवी चैनल्स का फायदा भी मुफ्त मिलता है।
फ्रीडम पैक के तहत 8888 रुपये का एक और सस्ता विकल्प मौजूद
कंपनी इस ऑफर को फ्रीडम पैक कह रही है। इसके तहत 8,888 रुपये का एक और पैक मौजूद है। इसमें 30 एमबीपीएस स्पीड के साथ कुल 16 महीने की वैलिडिटी दी जाती है। इन दोनों प्लान्स पर बिलिंग के समय अलग से जीएसटी लगेगा, जिसे जियो ऐप से ले सकते हैं।
