2000 के दशक का लोकप्रिय सोशल नेटवर्क ऑरकुट फिर करेगा वापसी, फाउंडर ने असली दोस्ती के लिए मांगा समर्थन

Share

- Advertisement -

San Francisco News: 2000 के दशक का बेहद लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ऑरकुट एक बार फिर वापसी की तैयारी में है। इसके फाउंडर ऑरकुट बुयुक्कोकटेन ने इंटरनेट यूजर्स से इस प्लेटफॉर्म को दोबारा शुरू करने के लिए समर्थन मांगा है। इसका मुख्य फोकस सच्ची दोस्ती, कम्युनिटी और इंसानी रिश्तों को जोड़ना होगा।

सोशल मीडिया के एल्गोरिदम और अकेलेपन पर जताई चिंता

बुयुक्कोकटेन ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि मौजूदा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स असली रिश्तों के बजाय सिर्फ यूजर एंगेजमेंट पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने ओपन लेटर में लिखा कि फीड्स केवल ध्यान खींचने के लिए बनाई गई हैं, जिससे युवाओं में अकेलापन बढ़ रहा है। वे एल्गोरिदम मुक्त प्लेटफॉर्म बनाना चाहते हैं।

फाउंडर ने ऑनलाइन बातचीत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती भूमिका पर भी सवाल उठाए। उनका मानना है कि इससे मानवीय जुड़ाव कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोग आज भी ऑरकुट की कम्युनिटीज को याद करते हैं, जहां हर कोई किसी समूह का अहम सदस्य होता था, न कि महज एक मूक दर्शक।

वेबसाइट पर सपोर्टर कार्ड शेयर करने की अपील

इस नई पहल के तहत यूजर्स से आधिकारिक वेबसाइट orkut.com पर जाकर नाम जोड़ने और सपोर्टर कार्ड शेयर करने की अपील की गई है। हालांकि, प्लेटफॉर्म की रीलॉन्च डेट अभी घोषित नहीं हुई है। फाउंडर का मकसद एक ऐसा नेटवर्क बनाना है जो इंसानी भरोसे, जिज्ञासा और आपसी जुड़ाव पर आधारित हो।

गूगल के पूर्व इंजीनियर द्वारा 2004 में शुरू किया गया ऑरकुट भारत और ब्राजील में बेहद लोकप्रिय हुआ था। फेसबुक के बढ़ते दबदबे के बाद गूगल ने इसे 2014 में बंद कर दिया था। अब एक दशक बाद फाउंडर इसे नए रूप में वापस लाकर इंटरनेट को इंसानों पर केंद्रित करना चाहते हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News