नथिंग के सब-ब्रांड CMF ने लॉन्च किए Clip Pro ओपन-ईयर ईयरबड्स, चार्जिंग केस में मिलेगा स्मार्ट डायल

Share

- Advertisement -

Tech News: नथिंग के सब-ब्रांड CMF ने ग्लोबल मार्केट में अपने नए ओपन-ईयर TWS ईयरबड्स CMF Clip Pro को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। ये ईयरबड्स यूनिक क्लिप-ऑन डिज़ाइन, 10.8mm डायनेमिक ड्राइवर, LDAC सपोर्ट और स्मार्ट डायल वाले चार्जिंग केस के साथ आते हैं।

कीमत, रंग और बाजार में उपलब्धता से जुड़ी जानकारी

CMF Clip Pro की कीमत अमेरिका में लगभग 9,400 रुपये ($99) और यूके में लगभग 10,100 रुपये (GBP 79) रखी गई है। यह डार्क ग्रे, लाइट ग्रे और कोरल रंगों में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 15 अगस्त से अमेरिका, यूके और जापान में शुरू होगी, जबकि भारत में इसे लॉन्च नहीं किया जाएगा।

डिजाइन और कस्टमाइज्ड स्मार्ट डायल के खास फीचर्स

इन ईयरबड्स में सी-शेप ब्रिज के साथ थ्री-पॉइंट क्लिप स्ट्रक्चर दिया गया है। चार्जिंग केस में एक स्मार्ट डायल है, जिससे प्लेबैक कंट्रोल, वॉल्यूम एडजस्टमेंट और कॉल का जवाब दिया जा सकता है। इसके अलावा, ईयरबड्स पर फिजिकल बटन कंट्रोल भी उपलब्ध कराए गए हैं जो इस्तेमाल को आसान बनाते हैं।

बेहतरीन ऑडियो क्वालिटी और एडवांस AI फीचर्स

ऑडियो के लिए 10.8mm के डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो Hi-Res Audio Wireless सर्टिफाइड हैं। इसमें LDAC कोडेक, स्टैटिक स्पेशियल ऑडियो और कस्टम EQ सपोर्ट मिलता है। कॉल क्वालिटी सुधारने के लिए चार माइक्रोफोन के साथ एलीफेंट साउंड AI और ऑडियो लीकेज रोकने के लिए ‘साउंड सील’ तकनीक दी गई है।

ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी और नथिंग एक्स ऐप सपोर्ट

यह ईयरबड्स ब्लूटूथ 5.4, गूगल फास्ट पेयर और माइक्रोसॉफ्ट स्विफ्ट पेयर को सपोर्ट करते हैं। नथिंग एक्स ऐप के जरिए यूजर्स जेस्चर कंट्रोल, डुअल-डिवाइस मैनेजमेंट और सपोर्टेड नथिंग स्मार्टफोन्स पर ChatGPT तथा Nothing AI News के लिए शॉर्टकट सेट कर सकते हैं।

दमदार बैटरी लाइफ और IP54 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग

कंपनी का दावा है कि ये ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 10 घंटे और केस के साथ कुल 32.5 घंटे की बैटरी लाइफ देते हैं। ‘लॉन्ग बैटरी लाइफ’ मोड में प्लेबैक टाइम 36 घंटे तक बढ़ जाता है। मात्र 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग में 4 घंटे का प्लेबैक मिलता है। ईयरबड्स को IP54 रेटिंग मिली है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News