बीएसएनएल का नया ब्रॉडबैंड ऑफर, अब 399 रुपये में मिलेगी 50Mbps स्पीड और 3000GB डेटा

Share

- Advertisement -

New Delhi: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया है। कंपनी अपने सस्ते फाइबर प्लान पर शानदार डिस्काउंट ऑफर दे रही है। ग्राहक अब बेहद कम खर्च में तेजतर्रार इंटरनेट स्पीड, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी चैनल्स का मजा ले सकते हैं।

बीएसएनएल फाइबर स्पार्क प्लान की ओरिजिनल कीमत और ऑफर

बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट पर यह प्लान फाइबर स्पार्क के नाम से लिस्ट है। इस ब्रॉडबैंड प्लान की असली कीमत 449 रुपये प्रति माह है। हालांकि, स्पेशल ऑफर के तहत कंपनी ग्राहकों को शुरुआती 12 महीनों के लिए यह प्लान 399 रुपये प्रति माह की डिस्काउंट दर पर दे रही है।

इस डिस्काउंट ऑफर का लाभ उठाने वाले यूजर्स को 13वें महीने से इस प्लान के लिए 449 रुपये प्रति माह का भुगतान करना होगा। ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह ऑफर 6 महीने या उससे कम अवधि के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है, इसका लाभ केवल लंबी अवधि में मिलेगा।

3300GB तक हाई स्पीड डेटा और कॉलिंग की सुविधा

इस ब्रॉडबैंड प्लान में ग्राहकों को हर महीने 50Mbps की तेज स्पीड के साथ 3300GB तक डेटा मिलता है। तय डेटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 4Mbps रह जाएगी। इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड बातचीत करने के लिए एक फ्री लैंडलाइन कनेक्शन भी दिया जा रहा है।

लैंडलाइन कनेक्शन के साथ फ्री कॉलिंग का फायदा उठाने के लिए ग्राहक को लैंडलाइन इंस्ट्रूमेंट खुद ही खरीदना होगा। इसके साथ ही कंपनी अपने ग्राहकों को एंटरटेनमेंट का भी बेहतरीन एक्सपीरियंस दे रही है। प्लान में आईएफटीवी सर्विस के जरिए 500 से ज्यादा फ्री टू एयर चैनल्स का एक्सेस दिया गया है।

ऐसे करें नए बीएसएनएल ब्रॉडबैंड प्लान के लिए अप्लाई

जो ग्राहक इस सस्ते ब्रॉडबैंड ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं, वे आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नजदीकी बीएसएनएल ऑफिस, आधिकारिक वेबसाइट या फिर बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐप की मदद ली जा सकती है। साथ ही 18004444 नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज भेजकर भी प्लान बुक किया जा सकता है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News