बिना कोडिंग केवल ऑटोनॉमस एआई एजेंटों के जरिए हैकर ने 100 से अधिक बड़ी वैश्विक कंपनियों पर किया सफल साइबर हमला

Share

- Advertisement -

0Global Tech News: साइबर सुरक्षा की दुनिया में ऑटोनॉमस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बेहद चिंताजनक पहलू सामने आया है। एक चीनी भाषी साइबर अपराधी ने बिना जटिल कोड लिखे एआई टूल्स के जरिए 100 से अधिक कंपनियों में सेंध लगा दी। डीयर और कमिंस जैसी दिग्गज कंपनियां भी इस हमले का शिकार बनी हैं।

ऑटोनॉमस एजेंट्स ने खुद खोजीं तकनीकी खामियां

साइबर सुरक्षा फर्म नॉरफोर्ज के रिसर्चर स्नोरे फैगरलैंड ने इस पूरी घुसपैठ की निगरानी की। उन्होंने पाया कि हैकर ने ओपन-सोर्स प्लेटफॉर्म के जरिए एआई टूल्स को स्वायत्त छोड़ दिया था। इन टूल्स ने करीब 1,200 वेबसाइटों की खुद पड़ताल की और सिस्टम की सूक्ष्म खामियों का फायदा उठाकर सर्वर पर नियंत्रण हासिल किया।

हैकर ने एआई एजेंट्स को 100 से भी कम शब्दों में संक्षिप्त निर्देश दिए थे। पूरे अभियान में प्रति सफल हैक की लागत महज 50 डॉलर आई। डीयर और शार्कनिंजा जैसी कंपनियों ने नुकसान को सीमित करते हुए जरूरी कदम उठाए हैं। विशेषज्ञ इसे बिना इंसानी देखरेख वाले साइबर हमलों का नया दौर मान रहे हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News