उत्तर प्रदेश विधानसभा में हंगामे के बाद पंकज चौधरी ने कहा, सपा अपना नाम बदलकर हल्ला-गुल्ला पार्टी रख ले

Share

- Advertisement -

Lucknow News: भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्षी दल के व्यवहार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी का काम केवल सदन में हंगामा करना है, तो उसे अपना नाम बदलकर ‘हल्ला-गुल्ला पार्टी’ रख लेना चाहिए।

विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन भारी हंगामे के बीच विधायी कार्य संपन्न हुए। सत्र की शुरुआत होते ही विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन को सवा घंटे के लिए स्थगित कर दिया था। इसके बाद प्रश्नकाल बाधित रहा, लेकिन इसी दौरान वित्त वर्ष 2026-27 का अनुपूरक बजट पेश कर दिया गया।

सदन में लगातार बाधा डालना लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ: पंकज चौधरी

बीजेपी मुख्यालय से जारी बयान में पंकज चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को प्रश्न पूछने और नीतियों की आलोचना करने का अधिकार है। हालांकि, सदन की कार्यवाही को लगातार बाधित करना लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। यह आचरण संसदीय मर्यादा का उल्लंघन करने के साथ राज्य की जनता का अपमान है।

चौधरी ने कहा कि सरकार ने राज्य के विकास, युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए अनुपूरक बजट पेश किया है। यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास को नई गति देगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस महत्वपूर्ण बजट पर चर्चा करने के बजाय समाजवादी पार्टी ने केवल हंगामा करने का रास्ता चुना है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News