आगरा में 10 तेंदुओं की खाल बरामदगी मामला: कूनो से शिकार करने वाले 7 अन्य शिकारी गिरफ्तार

Share

- Advertisement -

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में 10 तेंदुओं की खाल के साथ पकड़े गए तस्करों के तार अब मध्य प्रदेश से जुड़ गए हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि इन तेंदुओं का शिकार कूनो नेशनल पार्क और श्योपुर-मुरैना के जंगलों से किया गया था। इस मामले में पुलिस और वन विभाग ने सात अन्य शिकारियों को गिरफ्तार किया है।

वन विभाग और स्पेशल टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के झार बरौदा गांव से सातों आरोपियों को दबोचा। अधिकारियों के अनुसार 23 जुलाई 2026 को आगरा के सैया इलाके के एक होटल से चार तस्करों को 10 तेंदुओं की खाल और हड्डियों के साथ पकड़ा गया था।

पूछताछ के आधार पर बड़ी कार्रवाई, नेटवर्क खंगालने में जुटी टीम

आगरा में गिरफ्तार आरोपियों से सख्त पूछताछ के बाद श्योपुर से सात अन्य शिकारियों को चिन्हित कर पकड़ा गया। वन विभाग की टीम ने आरोपियों के पास से तेंदुओं की हड्डियां और अन्य अवशेष भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपियों में इकराम, लज्जाराम, गोपाल, महेश, प्रकाश, हुब्बा और गब्बर शामिल हैं।

पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ डॉ. समीता राजौरा ने बताया कि सभी आरोपियों को शिवपुरी की विशेष अदालत में पेश किया गया है। पुलिस और वन विभाग की टीम अब वन्यजीव तस्करी के इस बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का सुराग लगाने के लिए आरोपियों से रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ कर रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News