टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद के विवादित बयान पर अयोध्या के महंत विष्णु दास का ऐलान, जीभ काटने वाले को 5 लाख का इनाम

Share

- Advertisement -

Ayodhya News: तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद द्वारा भगवान राम और माता सीता को लेकर दिए गए विवादित बयान पर विवाद गहरा गया है। अयोध्या के महंत विष्णु दास ने कड़ी आपत्ति जताते हुए सांसद की जीभ काटकर लाने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है। कीर्ति आजाद ने राम मंदिर न जाने की बात कही थी।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या स्थित राम मंदिर जाने के प्रस्ताव और उस पर भारतीय जनता पार्टी की प्रतिक्रिया के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कीर्ति आजाद का बयान सामने आया था। उन्होंने भगवान राम और माता सीता का उल्लेख करते हुए कहा था कि वह कभी राम मंदिर नहीं जाएंगे। उनके इस बयान के बाद धार्मिक और राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। अब अयोध्या के महंत विष्णु दास ने इस पर बेहद कड़ा रुख अपनाया है।

महंत विष्णु दास का विवादित ऐलान

सांसद के बयान से नाराज महंत विष्णु दास ने एक वीडियो जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “कीर्ति आजाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम पर सवाल उठाते हैं और कहते हैं कि हम राम को भगवान नहीं मानते। सीता माता का उन्होंने त्याग किया, क्या यही मर्यादा है? ऐसे लोग भगवान राम पर सवाल उठा रहे हैं। ये लोग सनातन और प्रभु राम के दुश्मन हैं और इन्होंने करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं को आहत किया है।”

महंत विष्णु दास ने आगे कहा कि यदि उनमें हिम्मत है तो वे अन्य धर्मों पर टिप्पणी करके दिखाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आते ही इस तरह की बयानबाजी की जा रही है। इसके साथ ही महंत ने ऐलान किया कि जो कोई भी कीर्ति आजाद की जीभ काटकर लाएगा, उसे पांच लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।

कीर्ति आजाद ने दिया था यह बयान

टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने अपने बयान में सवाल उठाते हुए कहा था कि क्या देश के सभी देवी-देवताओं में केवल भगवान राम ही एकमात्र आराध्य हैं। उन्होंने अयोध्या मंदिर न जाने का कारण स्पष्ट करते हुए कहा था, “मैं वहां कभी नहीं जाऊंगा, क्योंकि भगवान राम ने माता सीता को अग्निपरीक्षा देने के बावजूद त्याग दिया था और उन्हें घर से निकाल दिया था। ऐसे में मैं वहां क्यों जाऊं?”

सांसद के इस बयान के बाद से ही विभिन्न हिंदू संगठनों और संतों द्वारा उनका विरोध किया जा रहा है।

Read more

Related News