जम्मू-कश्मीर: मेंढर के सुरहोटी जबरां गांव में भारी भूस्खलन, स्कूल और कई मकान ढहे, ग्रामीणों में दहशत

Share

- Advertisement -

Poonch News: जम्मू-कश्मीर में उप-मंडल मेंढर के सुरहोटी जबरां गांव में भीषण भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। भूस्खलन की चपेट में आने से एक स्कूल और कई रिहायशी मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई अन्य घरों में गहरी दरारें आ गई हैं, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है।

कब्रिस्तान तक पहुंची तबाही, लगातार खिसक रही जमीन

भूस्खलन का दायरा स्थानीय कब्रिस्तान के पास तक पहुंच गया है, जिससे उसे भी नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार जमीन खिसक रही है। इस वजह से कई परिवार अपनी सुरक्षा को लेकर अनिश्चितता और खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं।

प्रशासन से पुनर्वास और विशेषज्ञ टीम भेजने की मांग

प्रभावित ग्रामीणों ने सरकार और जिला प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की अपील की है। उन्होंने स्थिति का आकलन करने के लिए भू-वैज्ञानिकों की टीम भेजने और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की मांग की है। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी मदद की गुहार लगाई है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News