सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग’ में बड़ा खुलासा: राहुल गांधी से पहले खोया था पहला बेटा, फार्म हाउस में दफनाया था शव

Share

- Advertisement -

Delhi News: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में उनके निजी जीवन के एक बेहद संवेदनशील और अनछुए अध्याय का खुलासा हुआ है। सोनिया गांधी ने अपनी किताब में बताया है कि राहुल गांधी के जन्म से एक वर्ष पहले, जनवरी 1969 में उन्होंने और राजीव गांधी ने अपने पहले नवजात बेटे को खो दिया था, जिसकी कुछ ही घंटों बाद मृत्यु हो गई थी।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, यह दुखद घटना 18 जनवरी 1969 की है। तय समय से लगभग दो महीने पहले प्रसव पीड़ा शुरू होने के कारण सोनिया गांधी ने एक प्रीमैच्योर बेटे को जन्म दिया था। नवजात को इनक्यूबेटर में रखा गया था, लेकिन वह केवल कुछ ही घंटे जीवित रह सका। अगली सुबह जब इस दंपती को बच्चे के निधन की सूचना मिली, तो पूरा परिवार गहरे सदमे में डूब गया था।

अस्पताल पहुंचे थे राजीव और इंदिरा गांधी

सोनिया गांधी ने किताब में याद किया है कि बच्चे को खोने के बाद हमेशा शांत और संयमित रहने वाले राजीव गांधी भी फूट-फूट कर रोने लगे थे। वहीं, उस समय राजनीतिक दौरे पर बाहर गईं तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी अपनी यात्रा बीच में छोड़कर तुरंत अस्पताल पहुंची थीं और उन्होंने नम आंखों से दोनों को सांत्वना दी थी।

नदी में प्रवाहित करने के बजाय फार्म हाउस में किया अंतिम संस्कार

नवजात शिशु के निधन के बाद जब पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार उसके पार्थिव शरीर को नदी में प्रवाहित करने की बात सामने आई, तो सोनिया गांधी बुरी तरह सहम गईं। उन्होंने स्पष्ट इनकार करते हुए कहा कि वह अपने बच्चे के शव को नदी में नहीं बहाने देंगी।

इसके बाद परिवार ने निर्णय लिया कि बच्चे को दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित फिरोज गांधी के फार्म पर दफनाया जाएगा। राजीव गांधी और उनके छोटे भाई संजय गांधी ने मिलकर गुलाबी बोगनवेलिया की झाड़ी के नीचे उस नन्हें बच्चे को दफनाया था।

1970 में राहुल गांधी के जन्म से दूर हुई चिंता

सोनिया गांधी ने लिखा है कि इस व्यक्तिगत त्रासदी ने उन्हें लंबे समय तक गहरे दुख और आत्मग्लानि में रखा। उस दौरान एक दक्षिणपंथी पत्रिका द्वारा बच्चे की वैधता पर सवाल उठाते हुए लिखे गए कटु लेख ने उनके दर्द को और बढ़ा दिया था।

उसी वर्ष के अंत में जब सोनिया गांधी दोबारा गर्भवती हुईं, तो पिछले हादसे के कारण पूरा परिवार लगातार चिंतित रहा। आखिरकार, 19 जून 1970 को राहुल गांधी के सकुशल जन्म के बाद ही परिवार का यह तनाव और चिंता दूर हो सकी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News