ग्वालियर के भितरवार में भीषण सड़क हादसा: परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

Share

- Advertisement -

Gwalior News: ग्वालियर जिले के भितरवार थाना क्षेत्र में भितरवार-करैरा मार्ग पर गोहिंदा के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वृंदावन से गिर्राज जी की परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे आयशर वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक श्रद्धालु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

आयशर वाहन खड़े होने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 120 श्रद्धालुओं को लेकर आयशर वाहन अपने गांव वापस लौट रहा था। रास्ते में वाहन सड़क किनारे रुका हुआ था और कुछ यात्री नीचे उतरे हुए थे। तभी रात करीब 11 बजे पीछे से आए अनियंत्रित ट्रक ने वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग सड़क पर गिर पड़े।

इस भीषण हादसे में 40 वर्षीय लखन की मौके पर ही जान चली गई। वहीं सुमित्रा, सिरनाम केवट, मुस्कान, धनीराम और रूपेश बाथम समेत आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस और प्रशासन ने राहत कार्य चलाकर चालक को पकड़ा

घटना की सूचना मिलते ही भितरवार थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक और उसके चालक को मौके से हिरासत में ले लिया है। चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी गई है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News