कर्जत रेलवे स्टेशन पर कोयना एक्सप्रेस के पहियों से निकला भारी धुआं, बोगियों से कूदने लगे यात्री; सभी सुरक्षित

Share

- Advertisement -

Karjat News: महाराष्ट्र के कर्जत रेलवे स्टेशन पर शनिवार को कोयना एक्सप्रेस के पहियों से अचानक भारी धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। बोगियों और प्लेटफॉर्म पर धुआं फैलते ही घबराए यात्री अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से नीचे कूदने लगे, जिससे स्टेशन पर कुछ देर अफरा-तफरी मच गई।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में यात्री दहशत में कोच से बाहर भागते दिखाई दिए। सेंट्रल रेलवे के सीनियर अफसरों ने स्पष्ट किया कि ट्रेन में आग नहीं लगी थी, बल्कि यह घटना ब्रेक जाम होने के चलते हुई थी। पहियों और ब्रेक ब्लॉक के बीच रगड़ से भारी धुआं उठा था।

तकनीकी भाषा में ब्रेक बाइंडिंग बनी धुएं की मुख्य वजह

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस तकनीकी समस्या को ‘ब्रेक बाइंडिंग’ कहा जाता है। ब्रेक ब्लॉक के पहियों से चिपक जाने के कारण घर्षण हुआ और धुआं फैलने लगा। घटना के तुरंत बाद स्टेशन स्टाफ अलर्ट हो गया और सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन को कर्जत स्टेशन पर करीब 10 मिनट तक रोक दिया गया।

अलर्ट मिलते ही रेलवे का टेक्निकल स्टाफ और मेडिकल टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। समय रहते पूरी स्थिति पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी पैसेंजर घायल नहीं हुआ। पूरी टेक्निकल जांच और फिटनेस क्लीयरेंस के बाद ट्रेन को सुरक्षित आगे रवाना किया गया।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News