दिल्ली के उत्तरी जिले में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.9 रही तीव्रता

Share

- Advertisement -

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली के उत्तरी जिले में रविवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, यह झटके 2 अगस्त 2026 को तड़के 04:14 बजे दर्ज हुए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 2.9 मापी गई, जिससे लोगों में थोड़ी देर के लिए चिंता का माहौल बन गया।

भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी भी प्रकार के जान-माल नुकसान की खबर नहीं है। तड़के आए इस झटके से कुछ लोग अचानक डर गए, लेकिन स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। प्रशासन और पुलिस की टीम इलाके में स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने लोगों से शांत रहने की अपील की है।

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में पहले भी लगे झटके

बता दें कि इससे पहले 27 जून को दिल्ली और जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके लगे थे। उस समय भी लोगों में काफी दहशत देखने को मिली थी। हाल के महीनों में राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में जमीन हिलने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

इसके अलावा अप्रैल महीने में भी दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और उत्तर भारत के विस्तृत इलाकों में तेज भूकंप आया था। उस दौरान जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में लोग डर के मारे अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए थे। बार-बार आने वाले इन झटकों के कारण लोग अब भूकंप सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्क रहने लगे हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News