Lakhisarai News: सावन के तीसरे सोमवार की सुबह बिहार के लखीसराय जिले से बड़ा हादसा सामने आया है। यहां प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर के बाहर अचानक मची भगदड़ में कम से कम छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दो ट्रेनों के आने से मंदिर परिसर में उमड़ी भारी भीड़
लखीसराय के जिला मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह करीब 6:30 से 6:45 बजे के बीच दो ट्रेनों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। अचानक भीड़ का दबाव इतना अधिक बढ़ गया कि मंदिर के बाहर लगी सुरक्षा बैरिकेडिंग टूटकर गिर गई, जिससे लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े।
प्रशासनिक टीम ने संभाला मोर्चा, घायलों का इलाज जारी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए बचाव कार्य शुरू कराया और घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा। प्रशासन ने मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर पूरे परिसर में निगरानी बढ़ा दी है।