ऑपरेशन सिंदूर पर बनी भारतीय डॉक्युमेंट्री पर पाकिस्तान सेना ने उठाए सवाल, दावों को बताया एकतरफा और नाटकीय

Share

- Advertisement -

New Delhi News: पाकिस्तान सेना ने भारत के सैन्य अभियान पर बनी एक नई डॉक्युमेंट्री की आलोचना की है। पाक सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर ने बयान जारी कर कहा कि इसमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का एकतरफा ब्योरा पेश किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सीरीज में जमीनी हकीकत को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है।

डिस्कवरी चैनल की दो हिस्सों वाली डॉक्युसीरीज ‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व ने 88 घंटे चले संघर्ष की जानकारी साझा की है। पाकिस्तान ने इस अभियान को भारत की सैन्य सफलता बताने वाले दावों पर सवाल उठाते हुए पूरी कहानी को अत्यधिक नाटकीय और भारत के अनुकूल बताया है।

- Advertisement -

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें: अजीत डोभाल

इस डॉक्युसीरीज में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने दो टूक कहा कि भारत की उदारता को कमजोरी नहीं समझना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कड़ा जोखिम उठा सकता है और निर्णायक प्रहार कर सकता है। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन का मुख्य मकसद दुश्मन के आतंकी ठिकानों को तबाह करना था।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के अनुसार, यह सैन्य कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई की सुबह पाकिस्तान और पीओके स्थित आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले शुरू किए थे। लगभग चार दिनों तक चला यह टकराव 10 मई को आपसी सहमति के बाद रुका।

- Advertisement -
Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News