चंबा के पावरलिफ्टर राजेश ठाकुर का एशियन गेम्स 2027 के लिए चयन, थाईलैंड में जीता था गोल्ड मेडल

Share

- Advertisement -

Chamba News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह निवासी पावरलिफ्टर राजेश ठाकुर का चयन एशियन गेम्स 2027 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। थाईलैंड में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद उन्हें यह सफलता मिली है। सिंगापुर में होने वाली इस प्रतियोगिता में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

थाईलैंड में गोल्ड मेडल जीतकर पक्का किया एशियन गेम्स का टिकट

जस्सोरगढ़ पंचायत के पट्टी गांव के राजेश ठाकुर ने थाईलैंड में 130 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर चयनकर्ताओं ने उन्हें सीधे एशियन गेम्स का टिकट दिया। राजेश चार बार नेशनल चैंपियन और स्ट्रॉन्ग मैन इंडिया का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं।

आर्थिक तंगी से जूझने के बावजूद राजेश ने चंडीगढ़ में अभ्यास कर अपनी ताकत को तराशा। सफलता के बाद उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन सिखाते हैं और जीवन को सही दिशा देते हैं। अब उनका अगला लक्ष्य देश के लिए गोल्ड जीतना है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News