चियोग स्कूल की छात्राओं ने जिला स्तरीय खेलकूद में दिखाया दम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

Share

- Advertisement -

Shimla News: राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग की छात्राओं ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। शानदार खेल के दम पर स्कूल की दो छात्राओं शबनम और स्नेहा का चयन राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

पारंपरिक ठोडा खेल में भी हासिल किया पहला स्थान

छात्राओं ने जिला स्तरीय पारंपरिक ठोडा प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। इस जीत के साथ ही स्कूल की चार छात्राओं अंजलि, हेतल, स्मृति और सृजल का चयन राज्य स्तरीय ठोडा प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए चयनित होने के बाद स्कूल पहुंचने पर सभी विजेता छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य संदीप कुमार शर्मा और सभी अध्यापकों ने छात्राओं को सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि छात्राएं आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाएंगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News