शनि की उल्टी चाल से बढ़ेंगी मुश्किलें, 27 जुलाई से इन 3 राशियों पर मंडराएगा बड़ा आर्थिक और करियर संकट

Share

- Advertisement -

Ujjain News: ज्योतिष में सबसे प्रभावशाली और न्यायप्रिय माने जाने वाले शनिदेव जल्द ही अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। मीन राशि में मौजूद शनिदेव 27 जुलाई को वक्री यानी उल्टी चाल शुरू करेंगे। इस बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन तीन खास राशियों के जातकों को अगले 140 दिनों तक बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, शनि की यह उल्टी चाल कई लोगों के जीवन में मुश्किलें पैदा कर सकती है। इस दौरान जातकों को करियर में रुकावटें, आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और कड़ी मेहनत के बाद भी सही फल न मिलने जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

शनि की वक्री चाल से इन 3 राशियों की बढ़ेगी परेशानी

मेष राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री होना कई नई चुनौतियां लेकर आएगा। लंबे समय से अटकी संपत्ति, मकान या नई गाड़ी खरीदने की योजनाएं रुक सकती हैं। बेफिजूल के खर्चों की वजह से आर्थिक दबाव बढ़ेगा। इसके चलते कोई भी बड़ा फैसला लेना काफी मुश्किल साबित हो सकता है।

कर्क राशि वाले लोगों के लिए भी आने वाला समय थोड़ा कठिन रहने वाला है। आपके पहले से रुके हुए कामों में और अधिक देरी हो सकती है। नौकरी और बिजनेस में नई अड़चनें सामने आएंगी। लगातार आ रही इन दिक्कतों से आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा और आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी।

शनिदेव खुद मीन राशि में ही वक्री हो रहे हैं, इसलिए इस राशि के जातकों पर सबसे गहरा असर पड़ेगा। पुरानी मानसिक उलझनें आपको फिर से परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में मनमुताबिक सफलता न मिलने से निराशा बढ़ सकती है। इसलिए इस दौरान हर कदम सोच-समझकर उठाना बेहद जरूरी है।

शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के असरदार उपाय

अगर आप शनि की इस उल्टी चाल और अशुभ प्रभाव से बचना चाहते हैं, तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ आसान उपाय कर सकते हैं। हर शनिवार को पूरी श्रद्धा के साथ ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें। इसके अलावा रोजाना या शनिवार को हनुमान चालीसा, शनि स्तोत्र और शनि कवच का पाठ करें।

शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर सरसों का तेल जरूर चढ़ाएं। इसके साथ ही जरूरतमंदों को काले तिल, उड़द की दाल, सरसों का तेल, काला छाता या काले जूते दान करें। गरीब और भूखे लोगों को भोजन कराने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News