कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंचीं शिमला, मंडी में आपदा प्रभावित स्कूल का कर सकती हैं उद्घाटन; सीएम ने बताया निजी दौरा

Share

- Advertisement -

Shimla News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को शिमला पहुंच गई हैं। वह छराबड़ा स्थित अपने निजी आवास पर ठहरी हैं। आगामी दो से तीन दिन तक उनके यहीं रुकने का कार्यक्रम है। इसके साथ ही उनके मंडी जाने की भी चर्चा है।

सांसद प्रियंका गांधी का शिमला से करीब 12 किलोमीटर दूर छराबड़ा में अपना घर है। सूत्रों के अनुसार, वह मंडी जिले के देवरी स्थित स्कूल जा सकती हैं। यह स्कूल पिछली मानसूनी बारिश और आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था। उस समय दौरे पर बच्चों ने उनसे मांग की थी।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रियंका गांधी के इस प्रवास को पूरी तरह निजी दौरा बताया है। सीएम ने कहा कि उनका कोई आधिकारिक या कांग्रेस संगठन का कार्यक्रम तय नहीं है। वह तैयार हो चुके स्कूल भवन का उद्घाटन करने जा सकती हैं, लेकिन तारीख अभी तय नहीं हुई है।

- Advertisement -
Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News