कर्नाटक में वोटर लिस्ट का सोशल ऑडिट कराएंगे अभिनेता प्रकाश राज, नाम कटने पर कोर्ट जाने का किया बड़ा ऐलान

Share

- Advertisement -

Bengaluru News: अभिनेता प्रकाश राज ने कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का सोशल ऑडिट कराने का फैसला किया है। शनिवार को इस राज्यव्यापी अभियान का ऐलान करते हुए उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया को गंभीर साजिश और घोटाला बताया। उन्होंने कहा कि वोटिंग लिस्ट से बड़े पैमाने पर वोटरों के नाम गैरकानूनी रूप से हटाए गए हैं।

दस जिलों में चलेगा अभियान, जुटाए जाएंगे पुख्ता सबूत

यह विशेष जमीनी अभियान 20 से 30 सितंबर तक राज्य के 10 जिलों में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान टीमें विभिन्न मतदान केंद्रों पर जाकर उन मतदाताओं से प्रत्यक्ष साक्ष्य जुटाएंगी जिनके नाम सूची से गायब हैं। प्रकाश राज के अनुसार, पीड़ित लोग हर जिले की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी आपबीती जनता के सामने रखेंगे।

कर्नाटक में 24 अगस्त को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में 4.46 करोड़ से अधिक मतदाता दर्ज हैं, जबकि अंतिम सूची 27 अक्टूबर, 2026 को जारी होगी। विभिन्न राज्यों के नागरिक समूह दिल्ली में बैठक कर 15 अक्टूबर तक कानूनी रणनीति बनाएंगे और इन साक्ष्यों के आधार पर अदालतों का रुख कर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News