हिमाचल प्रदेश में सरकार की प्राथमिकताओं पर उठे सवाल, भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल का तीखा हमला

Share

- Advertisement -

Shimla News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास आम आदमी को राहत देने के लिए संसाधन नहीं हैं, लेकिन मंत्रियों के आलीशान दफ्तरों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जनता महंगाई के बोझ तले दब रही है।

सुविधाओं पर खर्च और जनता पर बोझ

डॉ. बिंदल ने मुख्यमंत्री के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि उनका सफर अब आलीशान गाड़ियों और कोठियों तक पहुंच गया है। दूसरी तरफ प्रदेश की जनता कर्ज और टैक्स के बोझ का सामना कर रही है। उन्होंने बिजली सब्सिडी में बदलाव, सेस और स्टाम्प ड्यूटी से जुड़े फैसलों पर भी कड़ा एराज जताया।

सरकारी अस्पतालों में पर्ची के लिए दस रुपये लिए जाने का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए राहत जरूरी है। हिमकेयर योजना को लेकर भी उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पेंशनर्स अपनी मांगों को लेकर परेशान हैं और युवाओं से किया गया नौकरी का वादा भी पूरा नहीं हुआ है।

कार्यालयों को बंद करने के फैसले पर सवाल

बिंदल ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों को बंद करने और नेशनल हाईवे के डिवीजन व सब-डिवीजन की अधिसूचना रद्द करने पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इससे विकास कार्यों पर असर पड़ रहा है। सरकार के इन फैसलों से जनता में असंतोष बढ़ रहा है और लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने अंत में कहा कि सरकारी संसाधनों पर पहला अधिकार जनता का होना चाहिए। यदि गरीबों और विकास कार्यों के लिए धन नहीं है, तो सुख-सुविधाओं पर करोड़ों कैसे खर्च हो रहे हैं। जनता इन सभी निर्णयों का हिसाब आगामी विधानसभा चुनाव में खुद लेगी और अपना स्पष्ट फैसला सुनाएगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News