अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर शिमला में श्रद्धांजलि, सीएम सुक्खू और जयराम ठाकुर ने किया याद, बयानों पर सियासत

Share

- Advertisement -

Shimla News: शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। पूरे रिज मैदान को तिरंगे से सजाया गया था। दोनों नेताओं ने अटल जी के योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अटल जी का हिमाचल से गहरा नाता था। प्रधानमंत्री रहते हुए जब भी उन्हें समय मिलता था, वे हिमाचल आते थे। सुक्खू ने कहा कि अटल जी सबको साथ लेकर चलने वाली राजनीति करते थे। आज के दौर में ऐसी राजनीति कम दिखती है। देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

- Advertisement -

बाबा रामदेव के 90 प्रतिशत भ्रष्टाचार वाले बयान पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर रामदेव ऐसा कह रहे हैं तो कुछ गलत जरूर हुआ होगा। सुक्खू ने दावा किया कि उनके साढ़े तीन साल के कार्यकाल में कोई पेपर लीक नहीं हुआ। भाजपा राज में पुलिस भर्ती और आयोग से पेपर बेचे गए थे।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अटल जी को याद करते हुए कहा कि वे करोड़ों देशवासियों के दिलों में जीवित हैं। वे पत्रकार, लेखक, कवि और प्रखर वक्ता थे। जनसंघ से लेकर भाजपा की स्थापना और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश के विकास में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान कई भाजपा विधायक और नेता मौजूद रहे।

जयराम ठाकुर ने बताया कि पोखरण परमाणु परीक्षण के दौरान अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद अटल जी ने कड़े और साहसिक फैसले लिए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण इलाकों को जोड़ा गया। हिमाचल की 42 हजार किलोमीटर सड़कों में से करीब 23,500 किलोमीटर सड़कें इसी केंद्रीय योजना के तहत बनाई गई हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मनाली से अटल जी का खास लगाव था, इसलिए रोहतांग सुरंग का नाम अटल टनल रखा गया। रामदेव के भ्रष्टाचार वाले बयान पर उन्होंने कहा कि पूरे देश में ऐसे हालात नहीं हैं। कुछ राज्यों में समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म होना बहुत जरूरी है।

- Advertisement -
Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News