रूस भारत से साझा करेगा पांचवीं पीढ़ी के Su-57 फाइटर जेट की तकनीक, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एजेंडे में शामिल

Share

- Advertisement -

Delhi News: नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान भारत को Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट बेचना उनके एजेंडे में शीर्ष पर है। क्रेमलिन ने पुष्टि की है कि रूस भारत के साथ इस फाइटर जेट की उन्नत तकनीक साझा करने पर चर्चा कर रहा है।

तकनीक हस्तांतरण पर दोनों देशों के बीच जारी है बातचीत

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बताया कि Su-57 दुनिया के बेहतरीन और आधुनिक लड़ाकू विमानों में शामिल है। भारतीय वैज्ञानिक इस विमान की उत्पादन तकनीक चाहते हैं। रणनीतिक संबंधों को देखते हुए रूस तकनीक साझा करने की संभावनाओं पर विचार कर रहा है। हालांकि इस संवेदनशील सैन्य सहयोग पर केवल आधिकारिक स्तर पर ही बातचीत की जा सकती है।

ब्रह्मोस अपग्रेडेशन और एस-400 की डिलीवरी पर भी होगी चर्चा

दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि दोनों देश संयुक्त रूप से ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि इसमें नई क्षमताएं जोड़कर इसे और अधिक शक्तिशाली बनाया जाए। इसके साथ ही एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की बची हुई डिलीवरी का मुद्दा भी द्विपक्षीय बैठक के मुख्य एजेंडे में शामिल रहेगा।

परमाणु ऊर्जा और कुडनकुलम परियोजना पर सहयोग बढ़ाने पर जोर

नाभिकीय ऊर्जा के विस्तार पर बोलते हुए क्रेमलिन प्रवक्ता ने कहा कि रूस शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का प्रमुख साझेदार है। कुडनकुलम में काम तेजी से प्रगति पर है। रूस को उम्मीद है कि भारत में प्रस्तावित नए न्यूक्लियर पावर प्लांट्स को लेकर दोनों देशों के बीच आगे की बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News