राहुल गांधी और खरगे फैला रहे झूठी बातें, संसद में चर्चा से भाग रहा विपक्ष: रविशंकर प्रसाद

Share

- Advertisement -

New Delhi News: भारतीय जनता पार्टी के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता गृह मंत्री अमित शाह के बारे में भ्रम फैला रहे हैं और संसद में चर्चा से बचने के लिए लगातार गतिरोध पैदा कर रहे हैं।

गृह मंत्री अमित शाह हर दिन जवाब देने को हैं तैयार

रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि गृह मंत्री रोज संसद में सुबह से शाम तक मौजूद रहते हैं। अगर विपक्ष सदन की कार्यवाही को सामान्य रूप से चलने दे, तो अमित शाह सभी आरोपों का करारा जवाब देने के लिए तैयार हैं। लेकिन विपक्ष हंगामा कर सदन को स्थगित करवा देता है।

झारखंड परीक्षा धांधली पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने ब्लैकलिस्टेड कंपनी को परीक्षा कराने का ठेका दिया। इस मामले पर राहुल गांधी की चुप्पी उनके दोहरे रवैये और पाखंड को दर्शाती है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News