राज्यसभा में नीट पेपर लीक और जंतर-मंतर प्रदर्शन पर विपक्ष का भारी हंगामा, तीन बार स्थगित हुई कार्यवाही

Share

- Advertisement -

Delhi News: संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यसभा में भारी हंगामा हुआ। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के जंतर-मंतर प्रदर्शन और नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही तीन बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

नीट पेपर लीक पर मल्लिकार्जुन खरगे ने उठाए सवाल

विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और सरकार इस पूरे मामले को दबाने में जुटी है।

सदन में नौ नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसदों ने ली शपथ

हंगामे से पहले पूर्वाह्न 11 बजे राष्ट्रगान के साथ उच्च सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने नौ नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। इनमें पवन खेड़ा, डॉ सतीश पूनिया, सुष्मिता देव, जेम्स संगमा, मुकेश भाई जे राठवा, महेश केवट, खियांग्टे लालत्लुआंगकीमा, प्रकाश चिक बड़ाइक और सुखेंदु शेखर राय शामिल हैं।

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा और जल विवाद पर नारेबाजी

सदन में विपक्षी सदस्यों ने जंतर-मंतर पर छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई और अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे में कथित चोरी का आरोप लगाकर नारेबाजी की। वहीं द्रमुक सदस्यों ने तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच जल बंटवारे का मुद्दा उठाते हुए वेल में आने का प्रयास किया, जिसे सभापति ने तुरंत रोक दिया।

कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में चर्चा का आश्वासन

विपक्षी सांसदों के लगातार हंगामे और नारेबाजी के कारण सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने सदन की बैठक को पहले साढ़े ग्यारह बजे, फिर बारह बजे, 12:50 बजे और अंततः दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। सभापति ने बताया कि इस जारी गतिरोध पर कार्य मंत्रणा समिति में चर्चा की जाएगी।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News