प्रयागराज में 8 अगस्त को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, राहुल गांधी ने युवाओं से शामिल होने की अपील की

Share

- Advertisement -

Prayagraj News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 8 अगस्त को आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक, रुकी भर्तियों और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ पार्टी छात्रों को न्याय दिलाने का संघर्ष जारी रखेगी।

राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अगर जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा। उन्होंने बताया कि कोटा और देहरादून के बाद अब यह कार्यक्रम प्रयागराज पहुंच रहा है। प्रयागराज में लाखों युवा सालों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं और प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करते हैं।

पेपर लीक और लंबित भर्तियों पर राहुल गांधी का वार

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पेपर लीक की वजह से युवाओं का वर्तमान खराब हो रहा है। वहीं रुकी हुई भर्तियों के कारण उनका भविष्य खतरे में पड़ गया है। युवा परीक्षा फॉर्म भरते हैं और भारी फीस देते हैं, लेकिन लंबे समय तक उन्हें नियुक्ति नहीं मिलती है।

राहुल गांधी ने हाल ही में दिल्ली में अपने हक के लिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया था। इसी वजह से उन्होंने 8 अगस्त के कार्यक्रम में युवाओं से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News