मेरठ: ‘पत्नी मुस्कान और दामिनी की तरह मार डालेगी’, खौफजदा पति ने पुलिस से लगाई गुहार

Share

- Advertisement -

Meerut News: मेरठ के सिविल लाइंस क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित पति ने पुलिस से जान की गुहार लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी चर्चित मुस्कान और दामिनी कांड की तरह उसकी हत्या कराने की धमकी दे रही है।

शादी के बाद सामने आया पत्नी के प्रेम प्रसंग का सच

सर्वोदय कॉलोनी निवासी पीड़ित की शादी जून 2025 में हुई थी। शादी के बाद ही उसे पत्नी के किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध होने का पता चला। विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। युवक का आरोप है कि सच्चाई सामने आने पर पत्नी ने उसे अपने प्रेमी से जान से मरवाने की धमकी दी।

रास्ते में पकड़ा तो पत्नी ने किया हंगामा, पुलिस को सौंपा वीडियो

पीड़ित युवक ने बताया कि 14 जुलाई की रात उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ सड़क पर देख लिया। जब उसने विरोध किया तो महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। पीड़ित ने इस घटना का वीडियो बनाकर पुलिस अधिकारियों को सौंपा है और अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।

दामिनी ने शादी की सालगिरह पर दी थी पति के कत्ल की सुपारी

जिले में हाल ही में हुए दामिनी कांड ने सभी को चौंका दिया था। दामिनी ने शादी की सालगिरह के दिन ही अपने प्रेमी तुषार के साथ मिलकर पति की हत्या की सुपारी दी थी। एक्सीडेंट में पति के बच जाने पर बाद में सांप से डसवाकर हत्या की खौफनाक साजिश रची गई थी।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच, दोनों पक्षों को बुलाया

हाल के घटनाक्रमों के बाद पतियों में फैले खौफ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पीड़ित पति की शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News