कानपुर में बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 50 बार परीक्षा में हुआ था असफल

Share

- Advertisement -

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां बीटेक के एक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक मृतक छात्र के पास से पांच लाइनों का एक भावुक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

मृतक छात्र की पहचान 23 वर्षीय आनंद के रूप में हुई है। उसका शव गोविंद नगर के गुजैनी इलाके में स्थित तीन मंजिला मकान के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना के वक्त परिवार बड़े भाई की शादी तय करने बिहार गया था और आनंद घर पर अकेला था।

कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने निकाला शव

घर में काम करने वाली महिला जब पहुंची तो दरवाजा बंद मिला। कोई जवाब न मिलने पर उसने पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। तलाशी के दौरान पुलिस को हाथ से लिखा सुसाइड नोट मिला।

सुसाइड नोट में आनंद ने अपने पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि सॉरी पापा… मैंने सरकारी नौकरी पाने के लिए लगभग 50 बार प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। कृपया मुझे माफ कर दीजिएगा। इस खबर से परिवार में मातम छा गया है।

तनाव में था छात्र, पिता ने बयां किया दर्द

आनंद ने 2024 में एक निजी कॉलेज से बीटेक पूरा किया था। वह अपने कॉलेज का टॉपर था और उसने पूरे राज्य में तीसरी रैंक हासिल की थी। कॉलेज के दीक्षांत समारोह में उसे स्वर्ण पदक मिला था। बीटेक के बाद उसने पावर ग्रिड में अप्रेंटिसशिप भी पूरी की थी।

आनंद के पिता ने बताया कि वह रेलवे, एसएससी, बैंक और शिक्षा विभाग की कई परीक्षाओं में शामिल हुआ था। लगातार असफलता मिलने के कारण वह कई महीनों से मानसिक तनाव में था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News