बिलासपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 232 ग्राम चिट्टे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Share

- Advertisement -

Bilaspur News: बिलासपुर जिले के घुमारवीं थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की स्पेशल डिटैक्शन टीम ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 232 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

बस में सवार पंजाब के युवक से 122 ग्राम चिट्टा बरामद

पहला मामला 2 अगस्त का है, जब पुलिस टीम ने बलोह फोरलेन लिंक रोड मल्यावर के पास चैकिंग के दौरान एक बस को रोका। बस में सवार आरोपी रूबल निवासी बटाला, पंजाब के कब्जे से लगभग 122 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर घुमारवीं पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।

- Advertisement -

मंदरीघाट के पास बस चैकिंग में पकड़े गए 2 आरोपी

दूसरे मामले में उसी दिन मंदरीघाट के पास फोरलेन लिंक रोड पर बस चैकिंग के दौरान दो युवकों को पकड़ा गया। मंडी जिले के सुंदरनगर निवासी नीरज कुमार और विकास के कब्जे से 110 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

सप्लाई नेटवर्क को ध्वस्त करने पर पुलिस का फोकस

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि एक ही दिन में कुल 232 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस अब इन मामलों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की गहनता से जांच कर रही है। एसपी ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी में लिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisement -
Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News