यूकेएसएसएससी ने जारी किया पटवारी और लेखपाल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, रिवाइज्ड आंसर की और कट-ऑफ भी घोषित

Share

- Advertisement -

Dehradun News: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व उपनिरीक्षक पटवारी और लेखपाल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट, रिवाइज्ड आंसर की और कट-ऑफ मार्क्स डाउनलोड कर सकते हैं। सफल उम्मीदवारों को अब शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चार गुना अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

आयोग ने कुल 416 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के अंक और योग्यता के आधार पर चार गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। इस परीक्षा में पटवारी के 119 पद और लेखपाल के 61 पद शामिल हैं। शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की रोल नंबर वाइज लिस्ट वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है।

6 अगस्त से शुरू होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा का आयोजन 6 अगस्त 2026 से किया जाएगा। आयोग जल्द ही परीक्षा केंद्र, टाइम टेबल और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जारी करेगा। बता दें कि यह पुनर्परीक्षा 14 जून 2026 को 445 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News