Una News: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के रेलवे स्टेशनों पर शनिवार को ट्रेन यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। चार प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इंदौर से आने वाली द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट रही।
अधिकारियों के अनुसार सीजेपी प्रदर्शन के चलते रेल यातायात में यह अव्यवस्था पैदा हुई। इंदौर से ऊना पहुंचने वाली द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस का तय समय सुबह 8:35 बजे था, लेकिन यह 11:10 बजे पहुंची। इसके चलते यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा।
नई दिल्ली से अंब अंदौरा जाने वाली प्रीमियम वंदे भारत एक्सप्रेस भी समय पर नहीं पहुंच सकी। यह ट्रेन ऊना स्टेशन पर सुबह 10:36 बजे के बजाय 50 मिनट देरी से आई। वहीं अपने आखिरी स्टेशन अंब अंदौरा पर यह 11:10 बजे के बजाय 43 मिनट लेट पहुंची।
इसके अलावा दो प्रमुख पैसेंजर ट्रेनों के संचालन पर भी सीधा असर पड़ा। हरिद्वार से अंब अंदौरा वाया सरहिंद और रायपुर हरियाणा जंक्शन से अंब अंदौरा वाया चंडीगढ़ आने वाली ट्रेनें 45-45 मिनट की देरी से ऊना पहुंचीं। ट्रेनों के लेट होने से यात्री काफी परेशान नजर आए।
