ऊना अस्पताल में प्रसूता और गर्भस्थ शिशु की मौत का मामला, डॉ. प्रियंका शर्मा को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

Share

- Advertisement -

Una News: ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसूता और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. प्रियंका शर्मा को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। चिकित्सक के जांच के लिए न मिलने, गैरहाजिर रहने और फोन बंद होने पर यह फैसला हुआ।

अपर अरनियाला निवासी 33 वर्षीय रीना देवी को सात अक्तूबर को प्रसव के लिए अस्पताल लाया गया था। नौ अक्तूबर को प्रसूता और उनके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने जांच समिति बना दी।

तीन दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश, कारणों की चल रही है पड़ताल

अस्पताल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चौहान की अगुवाई में जांच कमेटी गठित की है। समिति को तीन दिन के भीतर पूरी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। सरकारी आदेश के मुताबिक मौत के असली कारणों और लापरवाही की जांच जारी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News