ऊना में श्रद्धालुओं से भरा ट्राला पलटने से बड़ा हादसा, 15 घायल और 11 की हालत गंभीर

Share

- Advertisement -

Una News: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई। अम्ब उपमंडल के तहत सिकरा दा परोह के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में लगभग 15 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से 11 को तुरंत ऊना अस्पताल रैफर किया गया।

यह दर्दनाक घटना रविवार रात करीब 12 बजे घटी। सभी श्रद्धालु वाहन में सवार होकर बाबा बड़भाग सिंह के दरबार में माथा टेकने जा रहे थे। सिकरा दा परोह के पास पहुंचे ही तीखे मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ गया। चालक वाहन की गति को संभाल नहीं पाया और ट्राला सीधे पलट गया।

गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज के लिए भेजा

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों ने मदद शुरू की। सभी घायलों को फौरन नागरिक अस्पताल अम्ब पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार कई लोगों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और कुछ को फ्रैक्चर हुआ है। गंभीर स्थिति देखते हुए 11 घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया।

अम्ब अस्पताल में दो अन्य घायलों को भर्ती कर उनका प्राथमिक उपचार जारी रखा गया है। अम्ब के डीएसपी अनिल पटियाल ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होना ही दुर्घटना का मुख्य कारण रहा। पुलिस प्रशासन ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News