टिक्कन के दलौशा गांव में गोशाला में लगी भयानक आग, घास और लकड़ियां जलकर राख, टला बड़ा हादसा

Share

- Advertisement -

Mandi News: उपमंडल के टिक्कन स्थित दलौशा गांव में शुक्रवार शाम एक गोशाला में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में अंदर रखा सारा घास और लकड़ियां जलकर राख हो गईं। गनीमत यह रही कि मवेशी जंगल में चरने गए थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना शाम करीब चार बजे की है। दलौशा गांव निवासी राजकुमार पुत्र दीवान चंद ने पशुओं के लिए लोहे के एंगल और चादरों से शेड बनाया हुआ था। शुक्रवार शाम अचानक इस शेड में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और अंदर रखा सामान जल गया।

घटना की तुरंत सूचना प्रशासन और अग्निशमन विभाग को दी गई। दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया था। बाद में दमकल कर्मियों ने पानी की बौछारें कर आग को पूरी तरह से शांत किया।

राजस्व विभाग ने तैयार की नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट

ग्रामीण राजस्व अधिकारी राजेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आग लगने से शेड के भीतर रखी लकड़ियां और घास पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। इसके अलावा किसी अन्य प्रकार के नुकसान या जानमाल की हानि की सूचना नहीं मिली है।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इस रिपोर्ट को आगामी कार्रवाई के लिए तहसील कार्यालय भेज दिया गया है। पीड़ित पशुपालक को प्रशासनिक नियमों के अनुसार राहत प्रदान की जाएगी, ताकि नुकसान की भरपाई में मदद मिल सके।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News