नए जिले बनाने की मांग पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, आयोग की रिपोर्ट के बाद सरकार उठाएगी कदम

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश में नए जिले बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने एक आयोग का गठन किया है, जो एक बहुत अच्छी पहल है। आयोग अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा, जिसके बाद सरकार इस दिशा में आगे बढ़ेगी।

शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि नए जिले बनाने को लेकर सरकार की मंशा एकदम साफ और अच्छी है। कांगड़ा, मंडी और शिमला जैसे बड़े जिलों का पुनर्गठन बहुत जरूरी है। पुनर्गठन होने से इन बड़े क्षेत्रों में विकास की रफ्तार को काफी तेज किया जा सकेगा।

विपक्ष के बयानों पर कांग्रेस अध्यक्ष का पलटवार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के बयानों पर पलटवार करते हुए विनय कुमार ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा का रवैया हमेशा से ही हिमाचल प्रदेश की तरक्की और उन्नति के खिलाफ रहा है। अतीत में “स्टेटहुड को मारो ठुड” जैसे नारे भी भाजपा की तरफ से ही दिए गए थे।

विनय कुमार ने कहा कि राज्य में विकास कार्यों को रोकना हमेशा से भाजपा की राजनीति का हिस्सा रहा है। उन्होंने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि विपक्ष को राजनीतिक विरोध छोड़कर प्रदेश के विकास के लिए हो रहे कार्यों का खुले मन से स्वागत करना चाहिए। सरकार जनहित में प्रशासनिक सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News