Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने पुंघ फोरलेन पर नाकेबंदी के दौरान एक हरियाणा नंबर की कार से 350 ग्राम चरस बरामद की है।
पुलिस ने कार में सवार तीन युवकों और एक युवती को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पुलिस टीम पुंघ फोरलेन पर रूटीन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए हरियाणा नंबर की गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई।
नाकेबंदी के दौरान हुई संदिग्ध कार की चेकिंग
वाहन की गहन तलाशी लेने पर उसके अंदर से एक संदिग्ध पैकेट बरामद हुआ, जिसमें 350 ग्राम चरस भरी हुई थी। चरस मिलते ही पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। आरोपियों में सिरमौर, हमीरपुर और हरियाणा के रहने वाले लोग शामिल हैं।
सुंदरनगर के डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह चरस कहां से लाई गई थी और इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी। नशे के नेटवर्क की गहराई से पड़ताल जारी है।