सोलन के नालागढ़ में कबाड़ व्यापारी पर हमले की कोशिश, बद्दी पुलिस ने आधे घंटे में दो आरोपी दबोचे

Share

- Advertisement -

Solan News: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नालागढ़ के पास एक कबाड़ व्यापारी पर जानलेवा हमले का प्रयास किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के आधे घंटे के भीतर ही दो नकाबपोश आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, 15 जिंदा कारतूस और एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है।

घटना उस समय हुई जब कबाड़ व्यापारी अपनी दुकान के बाहर खड़ा था। तभी बाइक सवार दो हमलावरों ने उस पर पिस्तौल तानकर गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि, तकनीकी खराबी के कारण गोली नहीं चली। सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस हरकत में आई और तुरंत विशेष टीमों का गठन कर तलाशी अभियान शुरू किया।

पंजाब भागने की फिराक में ढेरोवाल बैरियर पर घेरे गए आरोपी

पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों और फील्ड इंटेलिजेंस की मदद से घेराबंदी की। पंजाब भागने की कोशिश कर रहे दोनों आरोपियों को ढेरोवाल बैरियर के पास दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के कैथल निवासी जसप्रीत सिंह और पंजाब के संगरूर निवासी मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। एसपी विनोद धीमान के अनुसार, पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह वारदात पुरानी रंजिश का नतीजा है या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह शामिल है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News