कालका-शिमला रेलमार्ग पर बारिश का कहर: भूस्खलन से ट्रैक क्षतिग्रस्‍त, 13 सितंबर तक कई प्रमुख ट्रेनें रद्द

Share

- Advertisement -

Shimla News: भारी बारिश और खराब मौसम के चलते विश्‍व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रेलवे के अनुसार पुल संख्‍या 57 के पास किलोमीटर 7/16-17 के बीच ट्रैक के नीचे से मिट्टी बह जाने के कारण रूट पर ट्रेनों की आवाजाही रोकनी पड़ी है।

रेलवे प्रशासन ने ट्रैक को बहाल करने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। सुरक्षा को देखते हुए 31 अगस्‍त से 11 सितंबर तक कई ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया है। वहीं कुछ विशेष सेवाओं को खराब मौसम के मद्देनजर 13 सितंबर तक पूरी तरह से निरस्‍त रखने का फैसला हुआ है।

प्रभावित और रद्द की गई प्रमुख ट्रेनों की सूची

शिमला की ओर जाने वाली ट्रेन संख्‍या 52457, 52453 और 52455 को 11 सितंबर तक के लिए रद्द किया गया है। इसके अलावा 52451 और 52459 नंबर की सेवाएं 13 सितंबर तक ट्रैक पर नहीं उतरेंगी। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए रेलवे ने अलर्ट जारी किया है।

कालका लौटने वाली ट्रेन संख्‍या 52458, 52454 और 52456 का संचालन 11 सितंबर तक बंद रहेगा। वहीं गाड़ी संख्‍या 52452 और 52460 को 13 सितंबर तक रद किया गया है। लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण ट्रैक की मरम्‍मत पूरी होने के बाद ही ट्रेन सेवा बहाल होगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News