Dharamshala News: हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका सामने आया है। सिस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 180 पदों पर भर्ती करने जा रही है। 10वीं पास और 19 से 40 वर्ष की आयु वाले युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
चयनित युवाओं को मिलेगा 24 हजार तक मासिक वेतन
कंपनी में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 18,500 से 24,000 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी के नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी। जिला रोजगार अधिकारी धर्मशाला अभय कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थानों पर सुबह 11 बजे इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय दो पासपोर्ट फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा और अनुभव प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। भर्ती प्रक्रिया के लिए उप रोजगार कार्यालयों में इंटरव्यू की तिथियां तय की गई हैं। 3 अक्टूबर को शाहपुर और 5 अक्टूबर को ज्वाली में साक्षात्कार आयोजित होंगे।
विभिन्न उप रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार का पूरा शेड्यूल
शेड्यूल के अनुसार 6 अक्टूबर को नगरोटा बगवां, 7 अक्टूबर को नूरपुर, 8 अक्टूबर को इंदौरा और 9 अक्टूबर को पालमपुर उप रोजगार कार्यालय में इंटरव्यू लिए जाएंगे। योग्य युवा तय तारीखों पर अपने नजदीकी उप रोजगार कार्यालय पहुंचकर इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं और रोजगार पा सकते हैं।