नौहराधार में 5 साल की मासूम आर्या चार दिन से लापता, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें तलाश में जुटीं

Share

- Advertisement -

Sirmaur News: सिरमौर जिले के नौहराधार क्षेत्र की पंचायत लाना चेता के घेवना गांव से लापता 5 वर्षीय बच्ची आर्या की तलाश बुधवार को फिर शुरू हुई। चार दिन बीत जाने के बाद भी मासूम बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एनडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

सर्च ऑपरेशन में गांव के लोग और स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि भी प्रशासन के साथ मोर्चे पर डटे हुए हैं। सैकड़ों लोग दिन-रात मासूम को ढूंढने की कोशिश में जुटे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि बच्ची जल्द मिल जाएगी।

स्थानीय प्रशासन भी पिछले चार दिनों से लगातार मौके पर डटा हुआ है और सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करा रहा है। वहीं लापता बच्ची की आठ वर्षीय बहन आस्था और छह वर्षीय भाई रोनित भी अपनी छोटी बहन के घर लौटने की राह देख रहे हैं। पूरा परिवार और गांव इस समय गहरे संकट में है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News