चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करना है तो पहले इस्तीफा दें सीएम सुक्खू, नाहन में गरजे भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल

Share

- Advertisement -

Sirmaur News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री को चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करना है, तो उन्हें सबसे पहले अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। इसी आयोग के चुनाव से वे मुख्यमंत्री बने हैं।

धरने-प्रदर्शन छोड़ जनहित पर ध्यान दें, सरकार का कार्यकाल खत्म होने वाला

नाहन में भाजपा कार्यशाला को संबोधित करते हुए बिंदल ने कहा कि सुक्खू धरने-प्रदर्शनों के बजाय जनहित के कामों पर ध्यान दें। सरकार के कार्यकाल में अब एक वर्ष से भी कम का समय बचा है और विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर कर्ज, भ्रष्टाचार और माफिया राज को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

टैक्स बढ़ोतरी और चुनावी गारंटियों की नाकामी पर प्रदेश सरकार को घेरा

डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में बिजली, सीमेंट और परिवहन महंगा हुआ है। सरकार चहेतों पर खजाना लुटा रही है, जबकि आम जनता महंगाई से परेशान है। उन्होंने महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये देने और युवाओं को रोजगार देने के अधूरे वादों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता अब जवाब मांग रही है।

कांग्रेस नेतृत्व के पुतले फूंके, महिला उत्पीड़न के मामलों पर निष्पक्ष जांच की मांग

कार्यशाला से पहले भाजपा महिला मोर्चा और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के पुतले फूंके। सांसद पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों का हवाला देते हुए बिंदल ने निष्पक्ष जांच की मांग की। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन भी मौजूद रहे।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News